महिला सम्मान, महिला सुरक्षा के दावों की खुली पोल
रोजगार सेवक की भ्रष्टाचारी नीति का विरोध करना महिला को पड़ा भारी
- सचिवालय में खुली बैठक के बाद रोजगार सेवक रनधीर सहित अन्य दबंगों पर महिला की लात-घूसों से कर दी पिटाई कर कुंडल नोचने का आरोप
- पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर आरोपियों का 151 में कर दिया चालान, - तहसील लखीमपुर सदर में डीएम-एसपी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान में महिला ने लगाई न्याय की गुहार
लखीमपुर, संसारपुर-खीरी। विकास कार्यों में रोजगार सेवक की भ्रष्टाचारी नीति का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि महिला को रोजगार सेवक समेत उसके कुछ अन्य साथियों ने मिलकर न सिर्फ पिटाई की बल्कि उसके सोने के कुंडल भी नोच लिए। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला सम्मान और महिला सुरक्षा की बात करने वाली सरकार में जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते ऐसे दावों की पोल खुल रही है।
थाना मैलानी चौकी क्षेत्र की पुलिस चौकी संसारपुर के अंतर्गत ग्राम झाऊपुर निवासी विमला देवी पत्नी विजय पाल की रोजगार सेवक समेत कुछ दबंगों ने मिलकर पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि उसने सचिवालय की खुली बैठक में विकास कार्यों में रोजगार सेवक रनधीर की भ्रष्टचारी नीति का विरोध किया इसीलिए रोजगार सेवक समेत अन्य लोगों ने उसको बेरहमी से ना सिर्फ पीटा बल्कि आरोपियों पर महिला के सोने के कुंडल नोचने का भी आरोप है। हालांकि महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें वह अपने साथ हुई बर्बरता के आरोपियों के प्रति कठोर कार्रवाई की मांग कर रही है।
विमला देवी ने बताया कि रोजगार सेवक रनधीर और सुखविंदर सिंह, दिलीप कुमार, अंकित सहित अन्य दबंगों ने उसको जमकर लात-घूसों से मारा पीटा है। साथ ही सोने के कुंडल भी नोच लिए हैं। बता दें सचिवालय में बीते 12 नवंबर दोपहर 12 बजे खुली बैठक चल रही थी। जिसमें रोजगार सेवक रणधीर से महिला ने कुछ जानकारी लेनी चाहि इसी बात से नाराज होकर रोजगार सेवक ने महिला को पहले तो अभद्र गालियां दी। इसके बाद रोजगार सेवक व उसके साथियों ने मारा पीटा और सोने के कुंडल भी छीन लिए। महिला ने घटना की जानकारी पहले संसारपुर चौकी को दी इसके बाद थाने पर भी दी। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का धारा 151 में चालान किया गया। हालांकि महिला के साथ हुए इस तरह के अमानवीय व्यवहार पर पुलिस की कार्यशैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनीं हुई है।
ग्राम पंचायत सहायिका ने बताया मारपीट की जानकारी तो मुझे लगी थी लेकिन मैं तब से लेकर आज तक छुट्टी पर हूं। पंचायत सचिव अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया घटना मेरे जानकारी में आई थी लेकिन मैं मीटिंग में मौजूद नहीं था। थानाध्यक्ष से उनके सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया तो उनके किसी अधीनस्थ ने जानकारी देते हुए कि साहब अभी कोर्ट में है। आते ही संपर्क हो जाएगा।


Comments