तालाब में उतराता हुआ मिला शव मामले पुलिस कर रही जांच

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केहरैया थाना क्षेत्र में बांसगांव इंदौली पुरवा गांव के तालाब में उतराता शव दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान हरैया थाना क्षेत्र के बांसगांव इंदौली पुरवा गांव निवासी 42 वर्षीय रामकेवल के रूप में हुई है। शव संदिग्ध हालत में तालाब में मिला है।
 
स्वजन ने बताया कि वह मछली मारने की बात कह घर से निकले थे। गांव के कुछ लोगों ने तालाब में उतराता हुआ शव देखा तो यह खबर चारो ओर फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुलिस जांच कर रही है डूब कर करने या हत्या आत्महत्या का खुलासा जांच के बाद पता चलेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारे तत्व सामने होंगे

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें