खेल मैदान का निर्माण अधूरा, कैसे निखरेगी खेल प्रतिभा

बर्डपुर ब्लाक के बर्डपुर नम्बर 4 के लक्ष्मीपुर में गांव में मिनी स्टेडियम निमार्ण कार्य 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। ग्रामीण स्तर पर युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए खेल मैदान बनाए गये हैं। इससे बच्चों की खेल प्रतिभा गांव की गलियों व बागों में दम तोड़ने के बजाय देश व विदेश में नाम रोशन कर सकें। ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत बन रहे खेल मैदान के निर्माण में खेल कर दिया गया है। मैदान में  अधिकांश  खेल उपकरण नहीं लगाए गए हैं। निर्माण कार्य भी अधूरा है।
 
बर्डपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर 4 के ग्राम लक्ष्मीपुर में  मनरेगा योजना के तहत 2024-25 में खेल मैदान बनाया गया। 39  लाख की लागत से खेल मैदान व उपकरण आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। हालांकि खेल मैदान निर्माण कार्य में दो कार्यदाईसंस्थाओं की जिम्मेदारी  दी गई है ग्राम पंचायत द्धारा मनरेगा  योजना से कार्य  कराए जाएंगे जबकि क्षेत्र पंचायत से राज्यवित्त से निर्माण तथा समानों की खरीदारी की जाएगी और कुछ निर्माण। जिम्मेदारों  ने  खेल मैदान बनाने के नाम पर केवल चारो तरफ से  चहारदीवारी खड़ा कर  दिया गया है। 
 
खेल मैदान में एक  दो खेल सामन को छोड़ कर  कोई खेल उपकरण लगाया गया और न ही सीढ़ी आदि का निर्माण कराया गया। जो निर्माण कार्य कराए गए हैं उसकी गुणवत्ता ऐसी है कि जांच  के दौरान सामने आ जाएगा। ग्रामीण युवाओं का कहना है कि खेल मैदान निर्माण होने पर आश जगी थी कि खेल के हुनर को निखारने का स्थान मिलेगा। खेल संसाधनों की उपलब्धता में प्रतिभा और उभरेगी, लेकिन अब खेल मैदान को देखकर निराशा ही हाथ लग रही है।
 
 खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार  ने कहा कि खेल मैदान निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय  सीमा से पूर्ण कराए जाएंगे इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी समय- समय पर  जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें