जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
जनपद में डी0ए0पी0 की पर्याप्त उपलब्धता - जिला कृषि अधिकारी।
On
प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप की फूलपुुर क्षेत्र में उर्वरकों की उपलब्धता से सम्बन्धित शिकायत की गई थी। उक्त क्रम में ं जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी के0के0 सिंह द्वारा विकास खण्ड फूलपुर की साधन समितियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि विकास खण्ड फूलपुर की कुल 08 समितियों में से कपसा, अरूवासी, तारडीह, भुलई का पुरा, चकली उर्फ गोपालीपुर तथा परासीनपुर कुल 06 समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डी0ए0पी0 की उपलब्धता है एवं अन्य 02 समितियों मैलहन एवं हेमापुर की डिमाण्ड सचिव द्वारा प्रेषित की गयी है जहाॅं 01 से 02 दिन में डी0ए0पी0 उपलब्ध हो जायेगी। जिला कृषि अधिकारी के0के0 सिंह द्वारा तारडीह एवं कपसा साधन सहकारी समिति पर अपनी उपस्थिति में खतौनी एवं संस्तुत मात्रा के अनुुसार पी0ओ0एस0 मशीन से डी0ए0पी0 का वितरण कराया गया।
फूलपुुर क्षेत्र में रबी अभियानन्तगर्त 942.00 मी0टन फास्फेटिक उर्वरकों का प्रेषण किया जा चुका है एवं वर्तमान में समितियों पर फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है एवं समितियों की मांग के आधार पर निर्बाध रूप से उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। तहसील फूलपुुर की कुल 33 साधन सहकारी समितियों में से 27 समितियों पर फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है। पी0सी0एफ0. के बफर स्टाक में 818 मी0टन डी0ए0पी0 भण्ड़ारित है तथा कृषक भाईयों को यह भी अवगत कराना है कि आज प्राप्त हुुयी इफको डी0ए0पी0 एवं एन0पी0एस0 की रैक में से जनपद को 1360 मी0टन डी0ए0पी0 एवं 616 मी0टन एन0पी0एस0 उर्वरक जनपद को प्राप्त हुआ हैै। स्थानीय मांग के अनुसार सीधे रैक प्वाईंट से साधन सहकारी समितियों को प्राथमिकता के आधार पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। वर्तमान में सहकारिता क्षेत्र में फास्फेटिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है।
श्री अनुज सिंह, भारतीय किसान यूनियन-टिकैत ग्रुप, युवा प्रदेश अध्यक्ष से हुयी वार्ता के क्रम में उनको फूलपुर क्षेत्र में आलू एवं गेहूॅं की बुवाई के दृष्टिगत सहकारी एवं गैर सहकारी क्षेत्र में उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता की स्थिति से अवगत कराते हुुये निरन्तर उर्वरकों की आपूर्ति हेतु आश्वस्त कराया गया, जिस पर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया तथा कृषकों को उनकी आवश्यकतानुरूप उर्वरकों की आपूर्ति की अपेक्षा की गयी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 12:08:35
Yamuna Expressway: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर आने वाले दिनों में ठंड...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List