विभव कुमार अरेस्ट,कोर्ट ने बेल अर्जी की खारिज भेजा जेल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात। एसडी सेठी।

 

Haryana: हरियाणा में 26 लाख पेंशनरों को राहत, सीएम नायब सैनी ने 1884 करोड़ रुपये किए जारी Read More Haryana: हरियाणा में 26 लाख पेंशनरों को राहत, सीएम नायब सैनी ने 1884 करोड़ रुपये किए जारी

दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर 13 मई की सुबह आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद एवं पूर्व दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट,बदसलूकी, कपडे खींचने का आरोपी मुख्यमंत्री का पीए बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे  तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने विभव की अग्रिम  जमानत याचिका को भी खारिज  कर  तिहाड जेल भेज दिया है। 

                 उल्लेखनीय है कि स्वाति मालीवाल ने घटना के चार दिन बाद गुरूवार को उनके घर पहुंची स्पेशल सेल की टीम को विभव कुमार के खिलाफ  लिखित में कंपलेंट दी थी। जिसमें उन्होने बिभव कुमार पर आरोप लगाया है कि उसने सीएम आवास में मेरे मुंह पर थप्पड मारे, पेट के निचले भाग में  लातें मारी। इतना ही नहीं मेरे कपडों  को खींचा जिससे मेरी शर्ट के बटन तक टूट गए , मुझे देख लेने की और निपटा देने की धमकी तक दी। स्वाति के मुताबिक विभव की ऐसी वहशीपन हरकतों से घबराकर मैने पीसीआर 112 को फोन कर तमाम घटना की जानकारी दी।

Haryana: हरियाणा में फरार आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली Read More Haryana: हरियाणा में फरार आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

बाद में सीएम आवास से बाहर  रोते हुए आकर ऑटो में बैठकर सिविल लाइन थाने पहुंची और वहां भी अपने साथ घटी घटना से वाकिफ कराया। स्वाति की लिखित कंपलेंट के बाद एक्शन में आ गई पुलिस ने आईपीसी की धारा 354,509,506,323 के अलावा अन्य कई धाराओ में एफआईआर दर्ज कर शनिवार को आरोपी बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उन्हें तीस हजारी जिला न्यायालय में पेश किया गया गया। जहां  विभव कुमार की अग्रिम जमानत की याचिका  को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हालांकि बिभव कुमार ने भी 13  मई की घटना को लेकर आप सांसद स्वाति मालीवाल पर पुलिस शिकायत में उन्होंने भी कई गंभीर आरोप लगाए है।

मुकदमों की पेंडिंग लिस्ट बढ़ने का सबसे बड़ा कारण जजों की संख्या है.। Read More मुकदमों की पेंडिंग लिस्ट बढ़ने का सबसे बड़ा कारण जजों की संख्या है.।

 

उन्होने आरोप लगाया कि मालीवाल 13   मई को सीएम आवास की सुरक्षा में सेंध लगाकर अनाधिकृत प्रवेश किया और हंगामा काटा,उनका इरादा मुख्यमंत्री केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने का था। वहीं आप पार्टी ने भी विभव का साथ देते हुए  कहा कि जब विभव ने स्वाति को रोकने की कोशिश की तो आप सांसद ने उन्हें गालियां दी। विभव ने सिविल लाइन थाने के एसएचओ राजीव कुमार को एक ई-मेल के जरिए भेजी शिकायत में कहा कि अब मालीवाल झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है।विभव कुमार ने तो मालीवाल के काॅल रिकार्ड ,संदेश और बीजेपी नेताओ के साथ उनकी बातचीत की भी जांच होनी चाहिए।   

           दूसरी ओर सूत्रों के मुताबिक स्वाति मालीवाल की मेडिकल.लीगल रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें उनको कई जगह चोंटें लगने का खुलासा हुआ है।स्वाति को कुछ अंदरूनी चोंटे भी आई है।बता दें कि एम्स में स्वाति मालीवाल का 3 घंटे तक मेडिकल किया गया था। 

 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार