ताले में बंद किसान कल्याण केंद्र अमानीगंज, किसानों को कैसे मिले कृषि जानकारी

ताले में बंद किसान कल्याण केंद्र अमानीगंज, किसानों को कैसे मिले कृषि जानकारी

विशेष संवाददाता 
मिल्कीपुर, अयोध्या। एक ही छत के नीचे क्षेत्रीय अन्नदाताओं को सारी सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मिल्कीपुर क्षेत्र के किसान कल्याण केन्द्र अमानीगंज पर ताला लटके होने के कारण किसानों को कृषि विभाग की महत्वपूर्ण जानकारियां समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है।वहीं किसान कृषि विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों  से मिलने के लिए भटकते फिर रहे है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं भी सिरे नहीं चढ़ पा रही है।
इस किसान कल्याण केंद्र से किसानों को कई तरह की सुविधाएं व बीज उपलब्ध कराने के साथ ही कीटनाशक दवाएं भी मिलती है। इसके माध्यम से किसानों को कृषि उत्पाद के लिए प्रशिक्षित भी करना था। किसान जब किसान कल्याण केंद्र पहुंचते हैं तो वहां पर कृषि विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी ना होने से खेती किसानी की सारी समस्याएं लेकर पुनः उन्हें वापस लौट जाना पड़ रहा है।
 मंगलवार को जब स्वतंत्र प्रभात ने किसानों के साथ हो रही समस्याओं को जानने के लिए किसानों के साथ हो रही समस्याओं को जानने के लिए किसान कल्याण केंद्र अमानीगंज पहुंचा तो ताला लटका हुआ था। केंद्र प्रभारी महेश कुमार से जब जानकारी के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन बंद था। नोटिस बोर्ड पर यह भी नहीं लिखा गया था कि किस कारण से केंद्र को बंद रखा गया है। अमानीगंज क्षेत्र में करीब 50000 कृषक हैं, जिसमें से करीब 30 से 32 हजार किसान पंजीकृत है। किसान अपनी खेती किसानी की समस्या के लिए किसान केंद्र का ही सहारा लेते हैं। लेकिन जब वहां पर कोई कर्मचारी रहेगा ही नहीं तो कैसे सलाह मिल पाएगी।
 जिला कृषि अधिकारी ओ पी मिश्रा अयोध्या का कहना है कि यदि किसान कल्याण केंद्र बंद था कोई नहीं था तो उनसे पूछताछ करेंगे। यदि केंद्र को बंद करके क्षेत्र में जाना था। तो नोटिस बोर्ड पर कारण लिख देना था। यदि ऐसा नहीं किया गया है तो कारवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel