जबरन सहन पर दीवाल उठाने का विरोध करना महिला को पड़ा महंगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात


बीकापुर, अयोध्या।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदपुर मजरा प्रानपुर निवासिनी पुष्पा पत्नी अखिलेश शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी नितिन दुबे पुत्र विनोद, अशोक मिश्रा पुत्र अज्ञात निवासी प्रानपुर आदि लोगों के द्वारा मेरे सहन के सामने जबरन सरकारी भूमि पर नींव और दीवाल बना रहे थे जिसका पीड़िता पुष्पा ने विरोध किया तो विपक्षी के परिजन के द्वारा जमकर पिटाई कर दी और पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप भी विपक्षियों पर लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। विपक्षियों पर जान से मारने की धमकी के अलावा रास्ता बंद करने का भी आरोप लगाया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें