देवघर के बाबा मंदिर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे पूजा अर्चना, आम श्रद्धालुओं के लिए कुछ देर मंदिर में प्रवेश रहेगा बंद

Office Desk Lucknow Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
देवघर, झारखंड:-  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने देवघर दौरे के क्रम में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन ने सुबह 8 बजे से आम श्रद्धालुओं का बाबा मंदिर परिसर में प्रवेश वर्जित रहने का एलान किया है। जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री के पूजा-अर्चना कार्यक्रम के पश्चात आम श्रद्धालुओं के लिए पुनः सामान्य रूप से मंदिर प्रवेश आरंभ हो जाएगा।
 
इस दौरान श्रद्धालुओं से मानसरोवर के निकट नेहरू पार्क प्रवेश द्वार से होकर क्यू काॅप्लेक्स में दर्शन पूजा हेतु प्रतीक्षारत रहने की अपील की गई है। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा पहेतु पेयजल, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें