भारतीय पत्रकार के लहजे पर ट्रंप की टिप्पणी

ट्रंप ने उड़ाया भारतीय पत्रकार का मजाक, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान एक भारतीय पत्रकार के बोलने के अंदाज और भारी आवाज को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई।

प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय पत्रकार ने भारत-अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को लेकर सवाल पूछा। इस पर ट्रंप ने पत्रकार के लहजे पर टिप्पणी करते हुए कहा, "क्या तुम भारत से हो? मुझे लगा कि तुम जर्मनी से हो।" हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ मजाक कर रहा हूं। तुम भारत से हो, यह बहुत अच्छी बात है।"

इसके बाद ट्रंप ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अच्छे मित्र हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच जल्द ही व्यापार समझौता हो जाएगा।

नई दिल्ली के साथ संभावित ट्रेड डील पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब भारत के साथ अपने आर्थिक संबंधों से काफी लाभान्वित हो रहा है और दोनों देश बहुत जल्द किसी समझौते पर पहुंचेंगे।

'यूपीएससी में कभी नहीं हुआ पेपर लीक, एनटीए को सीखने की जरूरत' : सुप्रीम कोर्ट Read More 'यूपीएससी में कभी नहीं हुआ पेपर लीक, एनटीए को सीखने की जरूरत' : सुप्रीम कोर्ट

ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स ने इसे अनुचित और अपमानजनक बताया, जबकि अन्य ने इसे नस्लीय पूर्वाग्रह से जोड़कर आलोचना की। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे बयान किसी राष्ट्रपति के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं, जबकि दूसरे ने इसे नस्लवाद का उदाहरण बताया।

सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में तकनीकी खामी, कई केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने में हुई देरी Read More सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में तकनीकी खामी, कई केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने में हुई देरी

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ट्रंप प्रशासन ने भारत सहित करीब 60 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर अतिरिक्त 12.5 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके बावजूद हाल के दिनों में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत में तेजी देखी गई है।

एनएच-347 बी के उन्नयन को कैबिनेट की मंजूरी, मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात Read More एनएच-347 बी के उन्नयन को कैबिनेट की मंजूरी, मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत अंतिम चरण में है और केवल कुछ मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है। वहीं, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी संकेत दिया है कि समझौते के अधिकांश पहलुओं पर सहमति बन चुकी है और अब वार्ता शेष बिंदुओं को अंतिम रूप देने पर केंद्रित है।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार