कचनरवा में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाख

कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा की घटना, मची अफ़रा तफरी , कोई जनहानि नहीं हुई

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन / सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के कचनरवा में देर शाम लगभग, 7.45 बजे विनोद जायसवाल पुत्र कुंजबिहारी जायसवाल, बागेसोती रोड के मकान में गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लग गई। जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिसकी सूचना मिलते है डाॅयल 112 व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बतातें चले कि स्थानीय लोगों व स्थानीय प्रशासन के सहयोग व आदर्श पब्लिक उ. मा. विद्यालय के अग्निशामक यंत्र से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। संयोग अच्छा रहा कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जिसके क्रम में मकान मालिक विनोद जायसवाल ने बताया कि किचन में रखा फ्रीज व खाद्य सामग्री सहित बिजली का सामान लगभग लाखों रुपए का नुकसान हो गया।जिसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्नि शामक यंत्र उपलब्ध कराने वाले आदर्श पब्लिक स्कूल के प्रबंधक धंनजय तिवारी की लोगों ने किया सराहना।

आग बुझाने में प्रमुख रूप से अनूप जायसवाल , मनोज यादव, विनोद जा. राजेश सिंह, सुनील जायसवाल, राजनारायण जायसवाल, छविंद्र नाथ सहित स्थानीय प्रशासन का प्रमुख योगदान रहा। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील किया कि गैस सिलेंडर की नियमित जाँच करायें और सिलेंडर के पास कोई भी ज्वलनशील पदार्थ न रखें। भींगी जूट की बोरी / कंबल / सुखी रेत / अग्नि शामक यंत्र जरूर रखें एवं तत्काल अग्नि शामक विभाग / आपात कालीन सेवा को सूचित करें। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से स्थानीय  स्तर पर फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध कराने की मांग किया है।

कचनरवा मुख्य बाजार में  गंदगी का लगा अंबार, लोगों को  हो रही है भारी फजीहत Read More कचनरवा मुख्य बाजार में गंदगी का लगा अंबार, लोगों को हो रही है भारी फजीहत

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें