जिला मुख्यालय पर मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने एवं उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 01 जून 2026 को लोक भवन, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि मा. अध्यक्ष जिला पंचायत श्री श्याम सुंदर वर्मा उर्फ़ साधू वर्मा व जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित जनपद स्तरीय “मेधावी  छात्रों के सम्मान समारोह कार्यक्रम” में सजीव प्रसारण किया गया। तथा माननीय मुख्यमंत्री जी संदेश/उद्बोधन को सुना गया। जिलाधिकारी ने बताया कि आज प्रदेश स्तर पर आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में शामिल जनपद के हाईस्कूल के 05 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

IMG-20260601-WA0707

इसी क्रम में जनपद स्तर पर सम्मानित किए जाने वाले हाईस्कूल वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों में श्रेया पाण्डेय (चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पुरनपुर), श्रेया श्रीवास्तव (डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज, तमसा मार्ग अकबरपुर), उन्नति सिंह (रामअधार रामलाल स्मारक इंटर कॉलेज, डिहवा मोहिद्दीनपुर), सौम्या मौर्या (सीताराम सूर्यकुमार इंटर कॉलेज, संतोषपुरम जलालपुर) तथा आर्या सिंह (शिवजी कुशलावती इंटर कॉलेज, परई कल्याणपुर) शामिल रहे।

इंटरमीडिएट वर्ग में अमृता वर्मा(डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज, तमसा मार्ग अकबरपुर), विकास कुमार(पंडित राम अवध स्मारक इंटर कॉलेज मसेना मिर्जापुर), वन्दना वर्मा(सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर), रैली यादव व भूमि पटेल(जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर), आनन्द कुमार मौर्य(सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर नेवतरिया मुस्तफाबाद), उत्कर्ष(न्यू लाइट एकेडमी इंटर कॉलेज सिकन्दरपुर), शिवानी मौर्या( तीर्थराज स्मारक इंटर कॉलेज अहमादरवेशपुर), धुर्वी सिंह (चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पूरनपुर) एवं रोहित कुमार(राजकुमारी इण्टर कॉलेज पीठापुर सरैया) सहित जनपद के शीर्ष मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

IMG-20260601-WA0711

जनपद स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को ₹21,000 की प्रतीकात्मक धनराशि, प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी सफलता देश एवं समाज की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह आप लोग अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहें और देश के एक आदर्श नागरिक बनने के साथ-साथ अपने जीवन में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जनपद के छात्र-छात्राएं भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अम्बेडकरनगर का नाम प्रदेश एवं देश स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे।

जिलाधिकारी ने असफल अथवा अपेक्षित परिणाम प्राप्त न कर पाने वाले विद्यार्थियों से निराश न होने का आह्वान करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के परिणामों में जनपद अम्बेडकरनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। जनपद स्तर पर प्राप्त परिणामों के अनुसार हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.01 प्रतिशत रहा तथा जनपद को प्रदेश में 33वां स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.55 प्रतिशत रहा तथा जनपद ने प्रदेश में 38वां स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक मेधावी छात्र एवं उनके माता–पिता/अभिभावक, गुरुजन उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार