फीचर्ड

खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत
सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख
चोपन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 58.75 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अवैध असलहा बरामद
बीजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन सीमा पार छिपे अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य दबोचे, बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

विश्व हिंदू महासंघ संगठन का सोनभद्र में विस्तार, महंत राधा नंदगिरी बनीं किन्नर प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

मिशन 2027 को लेकर संगठन सक्रिय, दुद्धी में जनसंपर्क अभियान तेज

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

जनपद सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में विश्व हिंदू महासंघ संगठन के विस्तार को नई गति मिली है। संगठन की ओर से महंत राधा नंदगिरी को किन्नर प्रकोष्ठ का सोनभद्र जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह मनोनयन किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी के निर्देश पर किया गया। नियुक्ति के बाद क्षेत्र में संगठन कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महंत राधा नंदगिरी ने संगठन से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति तथा किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का प्रयास करेंगी।

किसान हित में नाम संशोधन प्रक्रिया होगी सरल, तय होगी समय सीमा -जिलाधिकारी Read More किसान हित में नाम संशोधन प्रक्रिया होगी सरल, तय होगी समय सीमा -जिलाधिकारी

इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि महंत राधा नंदगिरी के नेतृत्व में किन्नर प्रकोष्ठ सोनभद्र में और अधिक मजबूत होगा तथा सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा। इसी क्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष विजय यादव द्वारा ग्राम दुद्धी में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में लोढ़ी टोल प्लाज़ा व जनपदीय पुलिस द्वारा सघन चेकिंग आ अभियान, कियाड्रिंक एंड ड्राइव सहित विभिन्न यातायात नियम उल्लंघनों पर कार्यवाही Read More क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में लोढ़ी टोल प्लाज़ा व जनपदीय पुलिस द्वारा सघन चेकिंग आ अभियान, कियाड्रिंक एंड ड्राइव सहित विभिन्न यातायात नियम उल्लंघनों पर कार्यवाही

अभियान के दौरान ग्रामीणों को महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन 2027 को लेकर संगठन को मजबूत बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने तथा गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकार दिलाने के मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण को लेकर जिलाधिकारी सख्त, पंचायत सहायकों से कराई जाएगी ऑनलाइन फीडिंग Read More भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण को लेकर जिलाधिकारी सख्त, पंचायत सहायकों से कराई जाएगी ऑनलाइन फीडिंग

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार