झूंसी में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।

हत्या के प्रयास के मुकदमे में झूंसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल बरामद।

PRAYAGRAJ SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सरस सिंह 

प्रयागराज।

झूंसी क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मानवेंद्र सिंह उर्फ जेलर को झूंसी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध .32 बोर पिस्टल तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार 30 मई को झूंसी थाना क्षेत्र के तिरंगा चौराहा के पास आरोपी मानवेंद्र सिंह उर्फ जेलर ने सार्वजनिक स्थान पर असलहा लहराते हुए फायरिंग की थी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी और लोगों में दहशत फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए झूंसी पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया।

उपमुख्यमंत्री ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन Read More उपमुख्यमंत्री ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन

 

राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. हरिगेन्द्र कुशवाहा का पदोन्नति के बाद पीईएस (PES) कैडर में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल Read More राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. हरिगेन्द्र कुशवाहा का पदोन्नति के बाद पीईएस (PES) कैडर में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल

रविवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिवकुटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध .32 बोर पिस्टल और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, बोले- 2027 चुनाव की तैयारी शुरू Read More बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, बोले- 2027 चुनाव की तैयारी शुरू

गिरफ्तार आरोपी मानवेंद्र सिंह उर्फ जेलर पुत्र उदय बहादुर सिंह निवासी कतवारूपुर, थाना सराय इनायत, प्रयागराज का रहने वाला है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार वह एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, मारपीट, आगजनी, शस्त्र अधिनियम सहित कुल 19 आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। हालिया फायरिंग की घटना के बाद उसकी गिरफ्तारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा

आरोपी के खिलाफ थाना झूंसी में मु0अ0सं0 180/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 191(2) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सचिन तंवर, उपनिरीक्षक अंशुमान सिंह, उपनिरीक्षक अखिल ओझा, उपनिरीक्षक हरिशंकर मिश्रा, कांस्टेबल अभिषेक सिंह तथा आरक्षी चालक रामध्यान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

4. 19 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में कार्रवाई

 

 

About The Author

Post Comments

Comments