अयोध्या जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने रौंदा, बहन की मौके पर मौत

घटना की जानकारी मिलते हि गांव मे मातम फैल गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग परपरसरामपुरा थाना क्षेत्र के घघौवा पुलिस चौकी के सामने शनिवार शाम 5 बजे एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात ट्रक ने चपेट में ले लिया जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक सवार एक लड़की ट्रक के टायर के नीचे दब गयी जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार शनिवार कि शनिवार शाम 5 बजे खतमसराय गांव निवासी चंद्रभान सिंह के पुत्र 17 वर्षीय अभिषेक सिंह और 25 वर्षीय बेटी लक्ष्मी मोटरसाइकिल से अयोध्या कुछ खरीददारी करने जा रहे थे
 
जैसे हि वह घंघौवा चौकी के पास पहुंचा था कि पीछे से आये एक ट्रक ने उसे ठोकर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर हि गिर कर कुछ दूर घिसटता हुआ चला गया।जबकि बाइक के पीछे बैठी लक्ष्मी सड़क पर गिर कर ट्रक के टायर के नीचे आ गयी। जिसकी मौके पर हि दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना देख आसपास के लोग जुट गये। चौकी पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर अयोध्या भेजवाया।
 
जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर पीएम हेतु भेज दिया है वहीं अभिषेक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते हि गांव मे मातम फैल गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने घायलों की मदद कर अस्पताल भेजवा कर आरोपी ट्रक तलाश की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार