शाहपुर मंडी समिति में लगी भीषण आग, 24 घंटे में दूसरी घटना

डुमरियागंज नगर पंचायत के शाहपुर स्थित मंडी समिति की है घटना

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर मंडी समिति परिसर में शनिवार शाम लगभग 5 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
 
राहत की बात यह रही कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहले से ही मंडी परिसर में मौजूद थी। दमकल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे भी मंडी समिति गेट के सामने आग लगने की घटना हुई थी।
 
जिसमें एक होटल मालिक का होटल का छप्पर का पूरा सेड जल गया था जिसमें उसका कुर्सी इमेज और सिलेंडर सहित हजारों रुपए का नुकसान हुआ था ।लगातार 24 घंटे के भीतर दूसरी बार आग लगने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट समेत अन्य कारणों की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल संबंधित विभाग और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें