नकल माफिया सोनू सिंह की 60 लाख की संपत्ति कुर्क
पत्नी शारदा के नाम खरीदी गई थी जमीन
प्रयागराज। माफिया और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात नकल माफिया सोनू सिंह यादव और उसकी पत्नी शारदा यादव के नाम से अर्जित करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। नवाबगंज क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुख्यात नकल माफिया एवं गैंगलीडर सोनू सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल निवासी कटरा कौड़िहार, थाना नवाबगंज ने अपनी पत्नी शारदा यादव के साथ मिलकर अपराध जगत से अर्जित धन से अचल संपत्ति बनाई थी। इस मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस आयुक्त न्यायालय कमिश्नरेट प्रयागराज के आदेश पर संपत्ति को कुर्क किया गया।
बताया गया है कि वर्ष 2025 में नवाबगंज थाना क्षेत्र में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक सोरांव द्वारा की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि सोनू सिंह यादव और उसकी पत्नी शारदा यादव ने अपने भय और दबंगई के बल पर लोगों को आतंकित कर अवैध रूप से धन अर्जित किया और उसी धन से संपत्ति खरीदी।
पुलिस ने न्यायालय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत कर संपत्ति कुर्क करने की मांग की थी। अभिलेखों और साक्ष्यों की समीक्षा के बाद न्यायालय ने कार्रवाई को उचित मानते हुए थाना सोरांव क्षेत्र के ग्राम राजापुर मल्हुआ परगना में स्थित अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश पारित किया। साथ ही थाना प्रभारी सोरांव को उक्त संपत्ति का प्रशासक नियुक्त किया गया।
कुर्क की गई संपत्ति में आराजी संख्या 366 रकबा 0.1380 हेक्टेयर तथा आराजी संख्या 367 रकबा 0.1400 हेक्टेयर शामिल है। कुल 0.2780 हेक्टेयर भूमि में विक्रेता वसीम के वैधानिक अंश 0.0695 हेक्टेयर के आधे भाग यानी लगभग 347.5 वर्गमीटर भूमि को कुर्क किया गया है। पुलिस के अनुसार संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोनू सिंह यादव और उसके गिरोह से जुड़ी अन्य संपत्तियों की भी तलाश की जा रही है। अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्तियों के खिलाफ आगे भी कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
crime news prayagraj police breaking news hindi news prayagraj news Latest News UP Police local news uttar pradesh news gangster act gang leader Police Action प्रयागराज समाचार अपराध समाचार प्रयागराज पुलिस नवाबगंज गैंगस्टर एक्ट Property Attachment Illegal Property Property Seized police commissionerate prayagraj नकल माफिया माफिया पर कार्रवाई Sonu Singh Yadav Nakal Mafia Nawabganj Prayagraj Mafia Action Anti Copying Mafia Criminal Assets सोनू सिंह यादव संपत्ति कुर्क


Comments