वार्ड 47 की विद्युत समस्याओं को लेकर संजय श्रीवास्तव ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

महापौर द्वारा समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। वार्ड नंबर 47 में विद्युत एवं स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को लेकर कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
 
ज्ञापन में वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में खराब एवं बंद पड़ी विद्युत लाइटों तथा पोलों पर लाइट न होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के चीफ इंजीनियर को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।महापौर ने अधिकारियों को आदेशित किया कि वार्ड नंबर 47 में जहां-जहां विद्युत पोल लगे हुए हैं, वहां आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट लगाकर शीघ्र विद्युत व्यवस्था सुचारु की जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके।
 
संजय श्रीवास्तव ने बताया कि महापौर द्वारा समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

About The Author

Post Comments

Comments