बीएससी छात्र रहस्यमय ढंग से लापता

परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज । मडौका निवासी छात्र कॉलेज जाते समय हुआ लापता, मोबाइल फोन बंद मडौंका निवासी राजू निषाद पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद निषाद ने थाना में लिखित सूचना देकर बताया है कि उनका पुत्र रियांश निषाद, जो स्थित कॉलेज में बीएससी का छात्र है, दिनांक 22 मई 2026 को सुबह लगभग 10:00 बजे अपने ननिहाल से कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा।

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है। छात्र का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा है।परिजनों के अनुसार रियांश निषाद का रंग गोरा है तथा उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच है। घटना के समय वह महरून रंग की शर्ट एवं ग्रे रंग की पैंट पहने हुए था।राजू निषाद ने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की जल्द से जल्द तलाश किए जाने की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें