नवीनतम
बकरीद से पहले करेली की बदहाल सड़कों को लेकर AIMIM ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन।।
आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले ईदुल अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर शहर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग तेज हो गई है।
स्वतंत्र प्रभात ।
करेली/प्रयागराज।
आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले ईदुल अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर शहर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में (AIMIM) के महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर करेली क्षेत्र की समस्याओं और बकरीद पर्व पर आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित कराने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि बकरीद के अवसर पर शहर में बड़ी संख्या में छोटे एवं बड़े मवेशियों की आवाजाही होती है, ऐसे में प्रशासन द्वारा व्यापारियों और पशु विक्रेताओं को विश्वास में लेकर समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। जानवरों को मंडियों तक लाने वाली गाड़ियों को प्रशासनिक सुरक्षा दी जाए ताकि व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिन स्थानों पर मवेशियों की मंडियां लगती हैं वहां नगर निगम की ओर से पेयजल के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा स्लॉटर हाउस की साफ-सफाई बेहतर ढंग से कराते हुए पर्व के दौरान तीन दिनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं, जिससे लोगों को असुविधा न हो।
बदहाल सड़कों और सीवर लाइन निर्माण कार्य का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर सड़कों को खोदकर मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर छोड़ दिए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर उड़ती धूल और मिट्टी से प्रदूषण बढ़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।
सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेरों को तत्काल हटाया जाए और प्रदूषण कम करने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए। साथ ही बरसात शुरू होने से पहले सभी खुदाई कार्यों को पूरा कर रास्तों को पूरी तरह आवागमन योग्य बनाया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
स्थानीय समाचार नगर निगम प्रयागराज प्रयागराज खबर पेयजल व्यवस्था प्रशासनिक व्यवस्था सड़क मरम्मत अपर नगर आयुक्त बकरीद 2026 ईदुल अजहा करेली प्रयागराज AIMIM अफ़सर महमूद बकरीद व्यवस्था मवेशी मंडी पशु व्यापारियों की सुरक्षा स्लॉटर हाउस सफाई पानी टैंकर सीवर लाइन निर्माण बदहाल सड़कें सड़क खुदाई धूल प्रदूषण मिट्टी के ढेर बरसात से पहले निर्माण कार्य करेली समाचार ईद तैयारी नगर निगम व्यवस्था


Comments