सहयोग शिविरमें 109 आवेदन आये

प्रखंड के करहरवा पंचायत सरकार भवन में शिविर का हुआ आयोजन

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

प्रखंड के पंचायत सरकार भवन, करहरवा में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर की तिथि से पूर्व कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें  शिविरसे 49 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। वहीं शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 60 नए आवेदन प्राप्त किए गए। प्राप्त आवेदनों में जमीन विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, कृषि एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामले शामिल थे। एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके पंचायत स्तर पर ही किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।सहयोग शिविरमें 109 आवेदन आये

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के अंदर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए तथा अधिकारियों से समाधान का अनुरोध किया शिविर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिभाष कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह , राजस्व अधिकारी राकेश कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रजनी गुप्ता , प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नेहा कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नीतीश कुमार , प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार