दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

गौरतलब हो कि मृतका के मायके वालों ने बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के उपरांत शव कोतवाली के बाहर लोडर में रखकर हंगामा काटा था। उक्त लोग ससुरालीजनों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे थे।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कोंच(जालौन)- कस्बे के मोहल्ला आराजीलेन दोहर चौराहा निवासी विवाहिता मुस्कान (24) द्वारा गत रोज पति से विवाद के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित मृतका के पति इकबाल उर्फ इकलाख को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एट तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में फरार चल रहे शेष आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है।

गौरतलब हो कि मृतका के मायके वालों ने बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के उपरांत शव कोतवाली के बाहर लोडर में रखकर हंगामा काटा था। उक्त लोग ससुरालीजनों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे थे।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने जब मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के कुल 5 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी तब कहीं जाकर मायके पक्ष के लोग कोतवाली से शव ले गए थे और गुरुवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार किया जा सका था। मृतका की मां सलमा बानो पत्नी चंदू निवासी मोहल्ला नारोभास्कर जालौन की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति इकबाल उर्फ इखलाख, ससुर नेकसाई, सास छोटीबाई, देवर गुड़के और अनीस के विरुद्ध धारा 80(2), 85, 115(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में एफआईआर दर्ज की थी।


About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार