सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मे इंडोरामा पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने बढ़ाया विद्यालय एवं क्षेत्र का मान

विद्यालय प्रिंसिपल डॉ राघवेन्द्र द्विवेदी एवं समाजसेवी पी के तिवारी ने किया प्रोत्साहित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कमरौली अमेठी। जनपद अमेठी के प्रतिष्ठित विद्यालयों मे शुमार इंडोरामा पब्लिक स्कूल औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर का सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत  रहा और साइंस एवं कामर्स के सभी विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन उत्तीर्ण होकर विद्यालय एवं परिवार सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया वहीं मेधावियों के सम्मान समारोह मे प्रिंसिपल डॉ राघवेन्द्र द्विवेदी ने सभी विद्यालय टापरों को सम्मानित किया उक्त अवसर पर सामाजिक कार्यों के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजिस्टर्ड के प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी ने इंडोरामा पब्लिक स्कूल औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर पहुंचकर इस विशिष्ट उपलब्धि हेतु प्रिंसिपल डॉ राघवेन्द्र द्विवेदी एवं समस्त स्टाफ की कुशल कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी
 
एवं मेधावियों अनन्या मौर्या,सहज श्रीवास्तव,रिषभ शुक्ला, वैशाली सिंह, उमंग माहेश्वरी(विज्ञान वर्ग) एवं शुभी सिंह,अम्रत सिंह एवं मेहा राय(कामर्स)को प्रोत्साहित किया एवं उन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अपने वक्तव्य मे सभी होनहारों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और कहा कि विगत कई वर्षों से इंडोरामा पब्लिक स्कूल शिक्षा क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान दे रहा है जो कि क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण है वहीं विद्यालय परिवार एवं मेधावियों ने समाजसेवी पी के तिवारी का धन्यवाद किया प्रिंसिपल डॉ राघवेन्द्र द्विवेदी एवं स्टाफ ने अपने वक्तव्य मे विद्यार्थियों की हौंसलाफजाई करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Post Comments

Comments