जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय से जनपद को विकास के पथ पर ले जाने का आह्वान

जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक औराई दीनानाथ भास्कर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक औराई दीनानाथ भास्कर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 
बैठक में विधायक दीनानाथ भास्कर ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय से जनपद को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, सिंचाई और किसानों को खाद वितरण से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि विद्युत बिल और चेकिंग के नाम पर किसी को अनावश्यक परेशान न किया जाए।
 
विधायक ने खराब सड़कों की जांच कर जिम्मेदार विभागों के खिलाफ कार्रवाई करने, इंटरलॉकिंग सड़कों की मरम्मत, ब्रेकर हटाने तथा मोड़ों पर सांकेतिक चिन्ह लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीपर गांव में आग से मृत व्यक्ति के परिजनों को अनुदान दिलाने और बहरइची कंपोजिट विद्यालय के पास जमीन सीमांकन के लिए टीम गठित करने को कहा।
 
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सिंचाई, पशुपालन, पेंशन, उज्ज्वला योजना, स्वरोजगार, छात्रवृत्ति, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल कल्याण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
 
विधायक ने अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और जनसमस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, सिंचाई और स्वास्थ्य जैसे विभाग सीधे आमजन से जुड़े हैं, इसलिए इनमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
 
 
 
स्वास्थ्य विभाग विद्युत विभाग किसानों की समस्या शिक्षा विभाग पशुपालन विभाग प्रधानमंत्री आवास योजना किसान सम्मान निधि ग्रामीण विकास विकास कार्य समीक्षा सिंचाई विभाग मुख्य विकास अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मत्स्य पालन विधायक दीनानाथ भास्कर अपर जिलाधिकारी बिजली व्यवस्था उत्तर प्रदेश समाचार भदोही समाचार उज्ज्वला योजना सरकारी योजनाएं प्रशासनिक निर्देश सड़क निर्माण प्रशासनिक बैठक खाद वितरण भदोही ताजा खबर महिला एवं बाल कल्याण सड़क मरम्मत जनपद विकास पेंशन योजना विकास योजनाएं जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी भदोही विकास बैठक भदोही अपडेट विकास कार्य अनुश्रवण समिति बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भदोही जनप्रतिनिधि बैठक छात्रवृत्ति योजना स्वरोजगार योजना सरकारी योजनाओं की समीक्षा जनसमस्याओं का समाधान इंटरलॉकिंग सड़क सांकेतिक चिन्ह जनहित कार्य

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार