प्रयागराज जंक्शन पर किलेबंदी कर चलाया गया सघन टिकट चेकिंग अभियान
503 यात्रियों को प्रभारित कर वसूला गया 3,76,426/- रुपए जुर्माना।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।
दिनांक 06 मई, 2026 को प्रयागराज जंक्शन पर किलेबंदी कर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत टिकट जांच स्टाफ द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालों, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों, धूम्रपान करने वालों तथा अनबुक्ड लगेज ले जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
इस विशेष अभियान के दौरान कुल 503 यात्रियों को विभिन्न अनियमितताओं के तहत प्रभारित किया गया, जिनसे कुल 3,76,426/- रुपए का जुर्माना वसूल किया गया । इसमें 235 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 2,28,120/- रुपए एवं 268 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से 1,48,300/- रुपए जुर्माना वसूला गया । यह अभियान न केवल राजस्व वृद्धि में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि रेल परिसरों में अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
रेल प्रशासन अपने सभी सम्मानित यात्रियों से अपील करता है कि वे रेल यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें, वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा रेल परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें। यात्रियों से अनुरोध है कि कूड़ा-कचरा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें और किसी भी प्रकार की असुविधा या अनियमितता की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को दें।
भारतीय रेलवे उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जंक्शन टिकट चेकिंग अभियान बिना टिकट यात्रा रेलवे जुर्माना अनियमित यात्रा रेल प्रशासन टिकट जांच स्टाफ रेल समाचार प्रयागराज रेलवे स्टेशन सघन टिकट जांच रेलवे नियम रेल यात्रा रेलवे अभियान अनबुक्ड लगेज धूम्रपान निषेध रेलवे स्वच्छता रेल यात्री रेलवे राजस्व टिकट जांच अभियान रेलवे अनुशासन वैध टिकट रेल परिसर स्वच्छता यात्री जागरूकता रेलवे कार्रवाई


Comments