मकान सूची करण के अंतर्गत स्व गणना का शुभारम्भ।
चुनार नगर पालिका में स्व गणना कार्य का शुभारंभ करते अध्यक्ष।
चुनार, मीरजापुर।
अनिल मिश्रा
भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण के अंतर्गत स्वगणना सूचीकरण दिनांक 7 मई 2026 से 21 में 2026 तक निर्धारित है। जिसके क्रम में बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मंसूर अहमद के मकान का फील्ड ट्रेनर आलोक जौहरी की उपस्थिति में स्व गणना का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक रामभवन सिंह, सभासद किशन मोदनवाल एवं जनगणना कार्य से संबंधित अधिकारी व फील्ड ट्रेनर उपस्थित रहे।


Comments