नवीनतम
राजनीति
भारत
पदोन्नति पाकर पुलिस उपाधीक्षक बनीं निरीक्षक श्रीमती नमिता सिंह
पुलिस अधीक्षक ने कंधे पर 'सिल्वर स्टार' लगाकर दी शुभकामनाएं
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा बुधवार को जनपद में तैनात महिला निरीक्षक नागरिक पुलिस श्रीमती नमिता सिंह को पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर बधाई दी गई।
पुलिस अधीक्षक ने महिला सहायता प्रकोष्ठ में कार्यरत श्रीमती नमिता सिंह के कंधे पर सिल्वर स्टार लगाकर उन्हें इस नई उपलब्धि की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय भी उपस्थित रहे और पदोन्नत अधिकारी को सफल कार्यकाल हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


Comments