नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
जनगणना में दूसरे ब्लाक में ड्यूटी लगाने पर शिक्षकों ने जताया विरोध
वहीं शोहरतगढ़ ब्लाक के शिक्षकों की ड्यूटी शोहरतगढ़ में नहीं लगाया गया है।
सिद्धार्थनगर। जनगणना कार्य में अपने ब्लाक को छोड़कर दूसरे ब्लाक क्षेत्र में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर शिक्षकों ने विरोध जताया है।शिक्षक राजू चौबे, अरविंद कुमार आर्य,उमेश कुमार गुप्ता,राजेश कुमार, जुबैदा खां, ज्योति वर्मा, अर्पणा सिंह सहित दर्जनों शिक्षकों ने कहा कि जनगणना इंचार्ज अधिकारी ने मनमानी तरीके से 30 किमी दूर बढ़नी ब्लाक क्षेत्र के शिक्षकों की ड्यूटी नगर पंचायत शोहरतगढ़ जनगणना कार्य में लगा दिया गया है।
वहीं शोहरतगढ़ ब्लाक के शिक्षकों की ड्यूटी शोहरतगढ़ में नहीं लगाया गया है। शिक्षकों ने कहा कि 30 किमी दूरी तय करके नगर पंचायत शोहरतगढ़ में जनगणना कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा दूरी तय करने पर विलम्ब होने पर जनगणना कार्य प्रभावित होगी।कहा कि बढ़नी ब्लाक के शिक्षकों की ड्यूटी बढ़नी में ही लगाया जाए। जिससे समय से जनगणना कार्य संपादित हो सके। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि सभी शिक्षकों को जनगणना कार्य में लगाया गया है।इस पर अधिकारियों से सलाह लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
hindi news up siddharthnagar news Shohratgarh News Education Department UP Breaking News Siddharthnagar Local News UP census work India Badhni block news census update hindi census duty protest teachers protest up janaganana 2026 teacher duty issue government duty protest teacher problem india public administration issue teacher transfer issue work allocation dispute


Comments