कलेक्ट्रेट परिसर से पंपसेट से निकाला गया पानी, नगर पालिका की खोखली व्यवस्था हुई उजागर

हल्की सी बारिश में जगह जगह सड़कों पर भर गया नालों का गंदा पानी, सड़कों पर गंदे पानी में चलने को मजबूर दिखे लोग

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

हल्की सी बारिश ने नगर पालिका के स्वच्छता संबंधित तैयारियों की पोल खोल दी। जिधर देखा जाए उधर ही गंदे नालों का पानी सड़क पर बहता हुआ दिखाई पड़ा, यहां तक कि जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर इससे अछूता नहीं रहा। आज जलमग्न सड़कों ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। यहां तक देखने को मिला कि जलमग्न जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से बरसात का पानी बाहर निकालने के लिए नगर पालिका को ट्रैक्टर पम्प और पंपसेट का सहारा लेना पड़ा।

IMG_20260504_213110

अब सबसे विचारणीय तथ्य तो यह उभर कर आता है जब जिला मुख्यालय कहा जाने वाला जिलाधिकारी परिसर जहां से पूरे जिले की व्यवस्थाएं संचालित होती है यदि वहां पर थोड़ी सी बारिश में ऐसी स्थिति बन गई तो नगर पालिका के अन्य क्षेत्रों की स्थिति कैसी होगी इसका अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है। फिलहाल इसके अलावा शहर के अन्य प्रमुख स्थानों तथा जिला अस्पताल, अकबरपुर- अयोध्या मार्ग, जौहरडीह, तक्षशिला एकेडमी के सामने, रेलवे स्टेशन रोड जैसे कई स्थानों का हल बेहाल रहा।

म्योरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही , जुआ खेलने वाले अंतरप्रांतीय गैंग का पर्दाफाश Read More म्योरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही , जुआ खेलने वाले अंतरप्रांतीय गैंग का पर्दाफाश

IMG_20260504_213049

संस्कृत महाविद्यालयों में फर्जी नियुक्ति को लेकर मचा हुआ है बवाल।  Read More संस्कृत महाविद्यालयों में फर्जी नियुक्ति को लेकर मचा हुआ है बवाल। 

जिला मुख्यालय की अधिकांश सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे राहगीरों व आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कोन में दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय Read More कोन में दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

IMG_20260504_213242

बारिश के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर पानी भर जाने से सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं। हालात ऐसे हो गए कि राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन बाधित हो गया। कई जगहों पर वाहन पानी में फंसते दिखे, जबकि पैदल चलने वाले लोग भी जलभराव से जूझते नजर आए। स्थानीय लोगों के सामने हर वर्ष बारिश के दौरान यह समस्या सामने आती रहती है। लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखाता केवल कागज में सब चंगा रहता है। 

IMG_20260504_213342

 यहां तक कि सड़कें नालों जैसी प्रदर्शित होने लगती है और राहगीर गंदे नाले के पानी में चलने को मजबूर हो जाते हैं। जिसपर यह सवाल उठता है कि आखिर कब तक अकबरपुर की जनता को इस समस्या का सामना करना पड़ेगा और जिम्मेदार अधिकारियों की नज़रें इनायत कब होगी??

Post Comments

Comments