नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गड़बड़ा धाम में शीतला माता के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सोमवार जेस्ठ मास तृतीया तिथि पर गड़बड़ा धाम में उमड़ा भक्तों का जन्म सैलाब नव दंपतियों ने मां का लिया आशीर्वाद किया दर्शन पूजन।
हलिया, मीरजापुर। सोमवार जेस्ठ मास तृतीया तिथि पर गड़बड़ा धाम में उमड़ा भक्तों का जन्म सैलाब नव दंपतियों ने मां का लिया आशीर्वाद किया दर्शन पूजन।स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम में सोमवार को शीतला माता के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचे सुबह से ही मंदिर परिसर में पहुंच कर कतारों में लग गए।
महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने अलग-अलग कतारबद्ध होकर मां शीतला का विधि विधान से पूजन अर्चन किया नव दंपतियों ने मां के चरणों में शीश झुका कर मंगल दीर्घायु कामनाएं की तथा परिवार की सुख समृद्धि व रोग निवारण की कामना किया ।दूरदराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।मंदिर परिसर में महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की उपस्थिति रही।
भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव सक्रिय रहे।मंदिर के आसपास प्रसाद व पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभर चहल पहल बनी रही श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां शीतला के दर्शन से रोगों से मुक्ति मिलती है और घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। दर्शन पूजन के बाद श्रृंगार के समान तथा गृह उपयोगी सामान की खरीदे।मंदिर पुजारी मंगलधारी ने बताया कि भोर से ही लगभग तीस हजार भक्तों ने मां के चरणों में शिश नवाया है।
मीरजापुर हलिया आशीर्वाद दर्शन पूजन धार्मिक आयोजन शीतला माता मंदिर लंबी कतारें धार्मिक आस्था गड़बड़ा धाम भक्तों का सैलाब जेष्ठ मास तृतीया तिथि नव दंपति श्रद्धालु भीड़ रोग निवारण सुख-समृद्धि मंदिर परिसर पुलिस व्यवस्था थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव प्रसाद दुकानें पूजा सामग्री लगभग 30 हजार श्रद्धालु मंगलधारी पुजारी


Comments