तपिश के बीच बदला मौसम, बादलों और ठंडी हवाओं से मिली राहत

क्षेत्र में गर्मी चिलचिलाती धूप के बीच सोमवार को मौसम का मिजाज एक सप्ताह बाद  एक बार फिर पूरी तरह बदल गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

हलिया, मीरजापुर । क्षेत्र में गर्मी चिलचिलाती धूप के बीच सोमवार को मौसम का मिजाज एक सप्ताह बाद  एक बार फिर पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने काले बादलों ने डेरा डाल दिया, जिससे सूरज की तपिश दिन भर बेअसर रही और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। भोर से शुरू हुई बादलों की आवाजाही देखते ही देखते पूरे आसमान में छा गई।
 
दिन भर आसमान में उमड़ घुमड़ रहे बादलों के बीच लगातार गड़गड़ाहट के साथ बूंदा बन्दी होती रही।बारिश होने जैसे आसार बने रहे। हालांकि देर शाम तक बारिश नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवाओं के झोंकों ने मौसम को खुशनुमा बनाए रखा।
 
आमतौर पर मई महीने की दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाजारों में सन्नाटा के माहौल के बीच सोमवार को मौसम सुहाना होने के चलते बाजारों में चहल पहल बनी रही। लोग खरीदारी करते और मौसम का आनंद लेते नजर आए।ग्रामीण क्षेत्रों में लोग घरों के बाहर पेड़ों और छप्परों के नीचे बैठकर ठंडी हवाओं का आनंद उठाते दिखे। गर्म हवा और लू से लोगों को निजात मिली है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार