मंदिर चोरी कांड का खुलासा : चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, सीएनजी ऑटो भी बरामद

थाना क्षेत्र,राजेश्वरी थाना तथा सीमावर्ती मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदिरों में हुई चोरी

Abhinav Shukla Picture
Published On

त्रिवेणीगंज । थाना क्षेत्र,राजेश्वरी थाना तथा सीमावर्ती मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में रविवार को एसडीपीओ विभाष कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी।

एसडीपीओ ने बताया कि बीते दिनों त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र एवं राजेश्वरी थाना क्षेत्र के मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इसी दौरान सीमावर्ती मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के एक मंदिर में भी चोरी की वारदात की सूचना प्राप्त हुई थी। बता दें कि लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

एसडीपीओ ने बताया कि घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए सुपौल जिला और मधेपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ विभाष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें त्रिवेणीगंज थाना,शंकरपुर थाना तथा दोनों जिलों की डीआईयू टीम को शामिल किया गया। गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान,सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन और मानवीय सूचना के आधार पर विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले,जिसके आधार पर शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकरपुर थाना क्षेत्र के मधेली बाजार निवासी मोहम्मद अब्बू तालिब के पुत्र मोहम्मद साजिद,सुरेंद्र यादव के पुत्र आशीष कुमार तथा गम्हरिया थाना क्षेत्र निवासी राजकिशोर गुप्ता के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी संघर्ष अभियान के अंतर्गत 02 मई 2026 को प्रदेश की सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना होगा। Read More उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी संघर्ष अभियान के अंतर्गत 02 मई 2026 को प्रदेश की सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना होगा।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से मंदिरों से चोरी किए गए कई महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किए हैं। इनमें करीब 19 किलो वजन के पांच घंटे व घंटियां,माता के श्रृंगार से जुड़े लगभग 380 ग्राम चांदी जैसे आभूषण,15 ग्राम का चांदी का पायल, 50 ग्राम का मुकुट, 35 ग्राम के घुंघरू तथा 230 ग्राम की चांदी की छतरी शामिल हैं। इसके अलावा चोरी की घटना में इस्तेमाल किया गया एक सीएनजी ऑटो भी जब्त किया गया है।

नोएडा मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार मजदूरो की रिहाई को लेकर दिशा छात्र संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा  ज्ञापन Read More नोएडा मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार मजदूरो की रिहाई को लेकर दिशा छात्र संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा  ज्ञापन

एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है उनकी भी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर 16 घंटे से फंसे 2 बच्चों को एयरफोर्स हेलिकॉप्टर से सेना ने किया रेस्क्यू Read More सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर 16 घंटे से फंसे 2 बच्चों को एयरफोर्स हेलिकॉप्टर से सेना ने किया रेस्क्यू

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। छापामारी टीम में त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार,शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार,त्रिवेणीगंज एसआई राजन कुमार,शंकरपुर थाना के एएसआई महितोष परासर,डीआईयू टीम सुपौल एवं मधेपुरा और सशस्त्र बल सुपौल एवं मधेपुरा शामिल थे।

About The Author

Post Comments

Comments