सुपौल में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला, श्रमिकों को योजनाओं की दी गई जानकारी

11 प्रखंडों से पहुंचे श्रमिक, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर हुआ विस्तृत मार्गदर्शन

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | सुपौल से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश


अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संयुक्त श्रम भवन, सुपौल में विभागीय निर्देशानुसार एक दिवसीय शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक सुशील कुमार यादव ने की।

कार्यक्रम में जिले के 11 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों से आए श्रमिकों ने भाग लिया। इस दौरान श्रम अधीक्षक ने बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक (संशोधित) योजना, 2024, बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना, 2008 तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत संचालित निबंधन एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए निबंधन कराने और जागरूक रहने की अपील की।IMG_20260501_164354

कार्यक्रम में आदित्य कुमार चौधरी (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सुपौल सदर), मिहिर कुमार (पिपरा), अमित कुमार केशरी (बसंतपुर), सुबेश कुमार पासवान (राघोपुर), नितिन कुमार (प्रतापगंज) एवं विकास कुमार (किशनपुर) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

"Industry 4.0: Transforming the Future of Manufacturing and Technology” विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्यान का आयोजन Read More "Industry 4.0: Transforming the Future of Manufacturing and Technology” विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्यान का आयोजन

शिविर के माध्यम से श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करने का प्रयास किया गया।

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई  Read More तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई

About The Author

Post Comments

Comments