तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई घर व पंडाल क्षतिग्रस्त

मसौढ़ी-धनरूआ में पेड़ उखड़े, घर गिरे; शादी समारोहों के पंडाल उड़े, बिजली आपूर्ति बाधित

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | पटना के धनरुआ से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश


मसौढ़ी/धनरूआ: बुधवार की शाम आई तेज आंधी और जोरदार बारिश ने मसौढ़ी व धनरूआ क्षेत्र में व्यापक असर डाला। अचानक बदले मौसम के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, जबकि कच्चे मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई घर गिर गए, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।


इसी बीच क्षेत्र में चल रहे शादी समारोहों पर भी मौसम की मार पड़ी। कई जगहों पर लगाए गए पंडाल और मंडप तेज हवा के कारण उखड़ गए, जिससे कार्यक्रम बाधित हो गया और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।


वहीं, तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई इलाकों में घंटों बिजली बाधित रहने से स्थानीय लोगों को अंधेरे और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।


प्रशासन से राहत एवं सहायता की मांग की जा रही है, जबकि लोग नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।

अंतिमा तिवारी ने कॉलेज में किया टॉप अंशिका को मिला दूसरा स्थान Read More अंतिमा तिवारी ने कॉलेज में किया टॉप अंशिका को मिला दूसरा स्थान

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें