नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
विधायक ने किया बर्डपुर नंबर 5 में 7 परियोजनाओं का लोकार्पण
केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है
सिद्धार्थनगर। जिले के बर्डपुर विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 5 के विभिन्न टोलों में ग्राम निधि द्वारा वित्तीय वर्ष 2024 2025 के अन्तर्गत कराए गए 7 परियोजनाओं का फीताकाट कर सदर विधायक श्यामधनी राही ने लोकार्पण किया। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि जनता की जो भी समस्याएं हैं उन्हें अधिकारी गंभीरता से ले और तत्काल निस्तारित कराएं। कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है।
जनता की समस्याओं का निस्तारण त्वरित होना चाहिए,उन्होंने ने कहा की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। जिससे हर टोलों में विकास कार्य होगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह यादव, भाजपा नेता एवं मनोनीत सभासद नीतेश पांडेय, ग्राम प्रधान मीना कुमारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पूर्व प्रधान विजय कुमार चौरसिया,पंचायत सचिव मोहम्मद अजहरुद्दीन, अमन सोनी आदि लोग मौजूद रहे।
siddharthnagar news Rural Development Uttar Pradesh Uttar Pradesh Development News Panchayat Development Work Local News Siddharthnagar UP government schemes Government Schemes India BJP Leader News rural infrastructure India Birdpur Block Development Gram Panchayat Development Works MLA Shyamdhani Rai Inauguration Ceremony India Gram Nidhi Projects Village Development Projects Block Development Officer News Village Projects Inauguration BJP UP News


Comments