नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में 'मिशन शक्ति' फेज-5 के तहत 'डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा' विषय पर कार्यशाला
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में 'मिशन शक्ति' के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन बुधवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में शासन के निर्देशानुसार 'मिशन शक्ति' विशेष अभियान फेज-5 के अंतर्गत 'डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा' विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं विज्ञान संकाय की डीन प्रोफेसर प्रकृति राय ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा की अनिवार्यता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को डिजिटल जगत में सतर्क और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ० आशीष श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर, जन्तु विज्ञान विभाग ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं और इससे बचाव के व्यावहारिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ० दीपक जायसवाल के स्वागत उद्बोधन से हुआ, कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन डॉ० किरन गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ० अमरजीत यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ० सुनीता त्रिपाठी, संयोजक डॉ० रेनू त्रिपाठी व डॉ० रक्षा सहित डॉ० विनीता रावत, डॉ० अंकिता श्रीवास्तव, डॉ० दीप्ति गिरी, डॉ० जय सिंह, डॉ० हाफिज एवं अन्य शिक्षक व विद्यार्थी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
digital literacy siddharthnagar news cyber security awareness digital india initiative सिद्धार्थ विश्वविद्यालय Women Empowerment Campaign Cyber Security साइबर अपराध जागरूकता Mission Shakti Phase 5 university event up online safety tips Siddharth University News Digital Literacy Workshop Cyber Safety India Internet Awareness India Student Workshop India Technology Education Safe Internet Use Awareness Program UP Youth Cyber Awareness


Comments