चोरी के 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 बाइक व कटी हुई मोटरसाइकिल के पुर्जे बरामद
अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है
प्रयागराज। थाना जार्जटाउन पुलिस टीम ने चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाइकिलें तथा एक कटी हुई बजाज एवेंजेर मोटरसाइकिल के अलग-अलग पुर्जे बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर वाहन चोर हैं, जो शहर के विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें काटकर पुर्जों के रूप में बेचने का काम करते थे, जिससे पहचान छिपाई जा सके। बरामद सामान में दो कटे हुए रिम, एक साइलेंसर, एक हैंडल, दो शॉकर तथा मोटरसाइकिल की चेसिस पांच अलग-अलग हिस्सों में कटी हुई मिली है।
थाना जार्जटाउन प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
prayagraj breaking news uttar pradesh crime news hindi breaking news Local Crime Report प्रयागराज समाचार पुलिस कार्रवाई Law and Order UP प्रयागराज पुलिस चोरी की बाइक बरामद police recovery news Criminal Arrest News public safety India George Town Police बाइक चोर गिरफ्तार Vehicle Theft Case Motorcycle Theft Gang बाइक चोरी गिरोह Stolen Motorcycles Recovered Chop Shop Crime वाहन चोर गैंग Motorcycle Parts Recovery Crime Investigation Prayagraj Auto Theft News


Comments