महाविद्यालय में व्याख्यान एवं पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

प्राचीन समाज के रोचक उदाहरणों सहित मुख्य वक्ता ने छात्र- छात्राओं को विस्तार से समझाया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में बुधवार को प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश की अध्यक्षता में भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के अंतर्गत हिंदी विभाग एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा शिक्षा, समाज एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वक्ता निदेशक,गोविंद बल्लभ पंत संस्थान, झूंसी, प्रयागराज, प्रोफेसर योगेंद्र प्रताप सिंह रहे।  वक्ता ने अपने वक्तव्य में शिक्षा और समाज पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यापक प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग वर्तमान समय में आवश्यक है किंतु इसका बुद्धिमता पूर्ण उपयोग करें तभी यह हमारे लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
 
प्राचीन समाज के रोचक उदाहरणों सहित मुख्य वक्ता ने छात्र- छात्राओं को विस्तार से समझाया। लोकभारती प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का  प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की डॉ अर्चना राय व विषय प्रवर्तन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ जयराम त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर सुरेश जैन, प्रोफेसर नीतू सिंह, प्रोफेसर भास्कर शुक्ला, डॉ अवधेश कुमार आर्य, डॉ अर्चना सिंह, डॉ नीति सिंह, डॉ अमित मिश्रा डॉ संदीप सामंत सिंह, डॉ ऋषि प्रताप सिंह, डॉ नूर फातिमा, डॉ निरुपमा यादव,डॉ राजेश यादव, अजय मिश्रा समेत महाविद्यालय के समस्त  प्राध्यापक एवं  छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें