फीचर्ड

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में जनपद के व्यापारी बन्धुओं/बैंक मित्रों के साथ बैठक संपन्न, समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श
रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बलात्कार व एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर अपराध में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुद्धी पुलिस ने अवैध बीयर की खेप के साथ 01 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार
चतरा और नगवाँ मे गेंहू खरीद की रफ्तार धीमी, संबंधित को दिये निर्देश
जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ की गयी बैठक

जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ की गयी बैठक

जनता दर्शन, तहसील दिवस, आई0जी0आर0एस0, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सकें-अपर जिलाधिकारी वि0/रा0

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के उपस्थिति में बैठक की गयी। 

IMG-20260424-WA0029(1)

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आई0जी0आर0एस0, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सकें।

महाप्रबंधक मुख्य चिकित्साधिकारी ने बालिकाओं को दिया स्वस्थ बेटी, सशक्त भारत मिशन पर विशेष जोर Read More महाप्रबंधक मुख्य चिकित्साधिकारी ने बालिकाओं को दिया स्वस्थ बेटी, सशक्त भारत मिशन पर विशेष जोर

उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायातों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें, निस्तारण के दौरान स्थल पर कार्यवाही सम्बन्धी जी0पी0एस0 फोटोग्राफ्स अपलोड करना सुनिश्चित करें।

कचहरी परिसर में हादसा, तीसरी मंजिल से गिरकर अधिवक्ता की मौत, हादसा या आत्महत्या Read More कचहरी परिसर में हादसा, तीसरी मंजिल से गिरकर अधिवक्ता की मौत, हादसा या आत्महत्या

सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन आई0जी0आर0एस0 पोर्टल को लागिन करते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक भी प्राप्त करते रहें। प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी ससमय कराना सुनिश्चित करें, अंतिम दिवस में शिकायतों के निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगें रोहित यादव, डी0सी0 मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव हेतु जनहित में जिला प्रशासन ने की एडवाइजरी जारी Read More लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव हेतु जनहित में जिला प्रशासन ने की एडवाइजरी जारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार