फीचर्ड

डीएम एवं एसपी ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा के परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

इस दौरान विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने  होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में राजकीय इण्टर कालेज, केपी हिन्दु इण्टर कालेज, डीएवी इण्टर कालेज व तिलक इण्टर कालेज परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए तथा सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय।उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता न होने देने के निर्देश भी दिए।जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल को 14 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार