नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
जन समस्याओं को लेकर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, दिया आश्वासन
जल्द ही उक्त वार्ड में प्रर्याप्त प्रकाशित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी-राज्य मंत्री, संजीव सिंह गोंड
डाला /सोनभद्र-
क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड को जन समस्या के निवारण के लिए रविवार को ज्ञापन पत्र सौंपा। श्री सोनी ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया की विकास खंड चोपन स्थित ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड नंबर 9 मां शारदा कॉलोनी में विगत कई वर्षों से पर्याप्त प्रकाशित व्यवस्था न होने के कारण रहवासियों को आवागमन में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जबकि उक्त वार्ड में घनी आबादी निवास करती है, वहीं रात में अंधकार होने की वजह से राहगीरों का चल पाना दुभर हो जाता है, जिससे कोई भी अप्रिय घटना दुर्घटना घटित हो सकती है। राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उक्त वार्ड में प्रर्याप्त प्रकाशित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।


Comments