रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता , 51.785 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया की अपराध व अपराधियों एवं मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर  अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर  रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मम्मी का ढाबा के पास अर्द्धनिर्मित भवन से दिनांक 18.04.2026 को समय 01:35 बजे 51.785 किलोग्राम अवैध गांजा, 04 अदद मोबाइल फोन एवं एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार UP 14 CE 6447 के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0- 303/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त क्रमश :शेर बहादुर उर्फ शेरू यादव पुत्र प्रदीप यादव, निवासी पिण्डोरिया, थाना कटका, जनपद अम्बेडकर नगर, उम्र 26 वर्ष, आकृत उर्फ सचिन पाण्डेय पुत्र रामदयाल पाण्डेय, निवासी अचलीपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र 24 वर्ष, प्रतीक चौबे उर्फ डम्पी पुत्र नरसिंह चौबे, निवासी भटपुरवा पटखौलिया थिरईपट्टी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र 32 वर्ष, राज दूबे उर्फ मोहित पुत्र अरविन्द कुमार दूबे, निवासी दुबौली पोस्ट अजमलपुर, थाना कटका, जनपद अम्बेडकर नगर, उम्र 20 वर्ष।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से नि0 रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस,उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी उ0नि0 उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें