राजनीति
व्यापारी नेता राजीव वर्मा ‘गुड्डू’ बने सोनार नरहरी सेना के जिलाध्यक्ष
संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई
नैनी,प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के निवासी एवं व्यापारी नेता राजीव वर्मा ‘गुड्डू’ गुडविल को सोनार नरहरी सेना (रजि.) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मनोनयन के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर स्थानीय लोगों एवं समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
बधाई देने वालों में पार्षद राकेश जायसवाल,भाजपा के वरिष्ठ नेता हरी कृष्ण तिवारी ‘बबलू’, भाजपा नेता लक्ष्मी कांत तिवारी, घनश्याम जायसवाल, राजेश शर्मा, धर्मराज पटेल,सोनू मिश्रा, धनी राम मिश्रा, आकाश वर्मा,दिपक मिश्रा, दिनेश केसरवानी, हासीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ‘गुड्डू’ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
prayagraj news नैनी समाचार प्रयागराज समाचार Naini news जिलाध्यक्ष नियुक्ति BJP Leaders Prayagraj Rajeev Verma Guddu Sonar Narhari Sena trader leader appointment district president Sonar Sena local politics Prayagraj felicitation ceremony India community organization UP leadership news UP व्यापारी नेता नियुक्ति संगठन विस्तार स्थानीय राजनीति


Comments