राजनीति
बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के बकरे की बिक्री के 3270 रुपये बरामद
शुकुल बाजार अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर विभिन्न धाराओं में थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अतीक पुत्र गफ्फार निवासी लालगंज मजरे मकदूमपुर कला थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 3270 रुपये बरामद हुये। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 14/15.04.2026 की रात्रि को ग्राम मकदूमपुर से बकरा चोरी किया था। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई । थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
uttar pradesh crime news amethi crime news Law and Order UP police investigation case rural crime news up police success story UP अमेठी चोरी मामला Shukul Bazar police action goat theft case India accused arrested UP police BNS section 317 case police गिरफ्तारी अमेठी theft accused arrest India recovery cash case India police operation Amethi criminal arrest update India accused Atiq arrest Mukhbir information arrest goat theft incident UP local crime news India


Comments