राजनीति
मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ लूट का अभियुक्त घायल अवस्था में अस्पताल से भागा
सर्विलांस की टीम ने फिर किया गिरफ्तार
कानपुर। थाना बर्रा क्षेत्र के अंतर्गत एक रोहित नाम के व्यक्ति से एक पल्सर बाइक और पांच हजार रुपए लूटने वाले व्यक्ति को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी सुरक्षा में चार पुलिस कर्मी लगे थे लेकिन वह अस्पताल से भाग गया। अन्ततः सर्विलांस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। दिनांक 16/04/2026 को समय लगभग 3:30 बजे थाना बर्रा क्षेत्र के बर्रा बाईपास स्थित सिंह ढाबा के सामने मोहित निषाद के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तमंचे के बल पर मारपीट कर उसकी पल्सर 160cc मोटरसाइकिल, मोबाइल व ₹5000 नकद लूट लिया गया।
इस संबंध में पीड़ित के भाई रोहित की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। तत्पश्चात आज दिनांक-17/04/2026 को रात्रि लगभग 01:45 बजे फत्तेपुर चौराहा पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना खान निवासी परमपूर्वा थाना जूही, जिसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, ₹1200 नकद, एक अदद तमंचा, दो खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुए। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। यहां से वह मौका पाकर भाग गया।
क्राइम ब्रांच व स्वॉट टीम की सतर्कता से फरार होने का प्रयास विफल, अभियुक्त पुलिस हिरासत में
पुलिस उपायुक्त अपराध श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल से फरार होने का प्रयास करने वाला अभियुक्त अब पुलिस की गिरफ्त में है तथा वर्तमान में पुलिस कस्टडी में है। उक्त अभियुक्त एक शातिर लुटेरा है, जिसने मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में थाना बर्रा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उसके द्वारा पुलिस टीम पर जवाबी फायरिंग की गई थी। गिरफ्तारी के उपरांत उपचार हेतु उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सुरक्षा में चार पुलिसकर्मी तैनात थे।
इसके बावजूद अभियुक्त ने फरार होने का प्रयास किया, परंतु सफल नहीं हो पाया और अंततः पुलिस द्वारा पुनः हिरासत में ले लिया गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही क्राइम ब्रांच व स्वॉट टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए शहर में व्यापक स्तर पर घेराबंदी व नाकाबंदी कराई तथा सभी प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को एक झाड़ी के पास छिपा हुआ बरामद किया गया। उक्त सराहनीय एवं त्वरित कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच टीम को ₹25,000 के इनाम से पुरस्कृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
Law and Order UP Police Encounter India crime branch Kanpur कानपुर मुठभेड़ Kanpur encounter case बर्रा थाना लूट मामला Barra police encounter अपराधी गिरफ्तारी कानपुर escaped accused arrested hospital escape accused criminal arrest UP police loot case Kanpur motorcycle loot case armed robbery India police action Uttar Pradesh SWAT team operation India accused shot encounter police custody escape attempt


Comments