किसान से फार्मर आईडी तथा खसरा प्राप्त करने के उपरांत गेंहू खरीद करें सुनिश्चित - अवधेश सिंह

चोपन मे सत्तर कुंटल गेंहू खरीद से हुआ शुभारंभ

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ ओबरा अवधेशसिंह ने शुक्रवार को चोपन ब्लाक अंतर्गत चोपन धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बशीर अहमद पुत्र गुलशन के सत्तर कुंटल गेंहू की तौल होती पाई गई।केन्द्र पर बैनर , इलेक्ट्रॉनिक काँटा,व संबंधित स्टेशनरी उपलब्ध पाई गई।

केंद्र प्रभारी रामअनंत द्वारा बताया गया कि किसानो का गेहू अब केन्द्र पर आ रहा है और तीन चार दिन मे खरीद एक हजार कुंतल से अधिक हो जाएगी।जिसके क्रम में एडीसीओ अवधेश सिंह ने निर्देशित किया कि फार्मर आईडी और खसरा प्राप्त करके बाद किसान से नियमानुसार खरीद करना सुनिश्चित करें। 

खरीद के समय विपणन निरीक्षक विजय वशिष्ठ, शाखा प्रबंधक चोपन शशिकांत सिंह, सचिव रामअनंत ,जितेन्द्र इत्यादि उपस्थित रहे।सहायक आयुक्त सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने सभी केन्द्र प्रभारियो को आगाह किया है कि जहाँ बोरो की उपलब्धता नही है ,वे प्रभारी क्रय एजेंसी से संपर्क करके तत्काल बोरा प्राप्त करें तथा क्रय नीति का अनुसरण करते हुए नियमानुसार मानक के अनुरूप गेंहू क्रय सुनिश्चित करें।

गांव बस्ती चलो अभियान के तहत मनीगढ़ी में भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार Read More गांव बस्ती चलो अभियान के तहत मनीगढ़ी में भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार