अंबेडकर जयंती पर सेवा भारती का निःशुल्क चिकित्सा शिविर

आयोजन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

झूंसी। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर झूंसी स्थित  कॉलोनी में सेवा भारती समिति द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फुलपुर विधायक दीपक पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम प्रयागराज के नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिविर में पहुंचकर चिकित्सकों एवं सेवा कार्य में लगे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
 
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए समाज सेवा और समानता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।
 
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। खासतौर पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे उन्हें बेहतर उपचार मिल सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें