नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड पर पुनर्विकास कार्य प्रारंभ
पार्किंग व्यवस्था अस्थायी रूप से प्रतिबंधित
ब्यूरो प्रयागराज- प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर चल रहे व्यापक पुनर्विकास कार्यों के क्रम में सिटी साइड पर भी निर्माण कार्य दिनांक 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है।निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ ही दिनांक 15 अप्रैल 2026 से अग्रिम आदेश तक सिटी साइड पर स्टेशन परिसर में वाहनों की पार्किंग सुविधा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड में पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध है। जिन यात्रियों को अपने वाहन पार्क करने की आवश्यकता है, वे उक्त व्यवस्था का उपयोग कर सकते हैं।
रेल प्रशासन समस्त यात्रियों एवं आमजन से अनुरोध करता है कि वे इस अवधि के दौरान सहयोग प्रदान करें तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु सिविल लाइंस साइड में पार्किंग सुविधा का उपयोग करें।इसके अतिरिक्त, सिटी साइड पर भी वैकल्पिक व्यवस्थाएं विकसित किए जाने के प्रयास निरंतर जारी हैं। उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित होते ही सिटी साइड पर सीमित पार्किंग सुविधा पुनः प्रारंभ की जाएगी।
Prayagraj Local News Prayagraj Junction News UP Railway News Prayagraj railway station redevelopment City side parking closed Prayagraj parking update Indian Railways news UP Prayagraj station update 2026 Civil Lines parking Prayagraj railway redevelopment project India station construction update parking restriction Prayagraj Indian Railways redevelopment Prayagraj travel update station facility update


Comments