सांगठनात्मक चुनाव पर चर्चा, कार्यकर्ताओं ने कहा प्रशांत किशोर के बिहार बदलाव के संकल्प होगा पूरा, भविष्य में इतिहास लिखेगा जन सुराज 

बिहार नव निर्माण अभियान के तहत जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने किया सुपौल का दौरा 

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बिहार नव निर्माण अभियान के तहत जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को सुपौल पहुंचे। जिले में आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध बाबा तिल्हेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा तिल्हेश्वर के समक्ष माथा टेकते हुए बिहारवासियों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा के बाद जिला मुख्यालय स्थित नित्मया होटल में कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, बिहार प्रदेश ओबीसी मंच अध्यक्ष सह सेवानिवृत आयुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा ललन कुमार यादव, पूर्व अपर पुलिस महा निदेशक जय प्रकाश सिंह ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर चर्चा की गई। जिला प्रखंड और पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर अपना विचार प्रकट किया। इस दौरान संगठन की का मुद्दा गर्म रहा।

अंत में सभी सुझाव और चर्चा सुनने के बाद वक्ताओं ने कहा कि प्रशांत किशोर ने जिस मजबूती के साथ बिहार बदलाव का संकल्प लिया है, उसे हम जनसुराजी मरते दम तक निभाएंगे और विश्वास है कि आने वाले समय में बिहार में जन सुराज नया इतिहास लिखेगा। मौके पर जिला अध्यक्ष इंद्रदेव शाह, जिला महामंत्री नरेश नयन, महिला जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, जनसुराज नेता सह आरटीआई कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह, निर्मली प्रमुख रामप्रवेश यादव, रिति झा, पूर्व प्रमुख सह त्रिवेणीगंज के उप मुख्य पार्षद, तपेश्वर भारती, महावीर मस्ताना, मोहन यादव, विक्रांत कुमार, रोहित सिंह, अंजली यादव सहित अन्य मौजूद थे।IMG-20260413-WA0124

पंचायत चुनाव में भागीदारी की कार्यकर्त्ताओं ने उठाई आवाज :

अधिवक्ता समीर हत्याकांड: फांसी की सजा का फैसला सुन फीके पड़े चेहरे, 52 पेज का फैसला Read More अधिवक्ता समीर हत्याकांड: फांसी की सजा का फैसला सुन फीके पड़े चेहरे, 52 पेज का फैसला

पंचायत चुनाव में भागीदारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है, तो पंचायत स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि पंचायत चुनाव संगठन की असली ताकत को परखने का सबसे बड़ा माध्यम होता है। उन्होंने सुझाव दिया कि सबसे पहले जिला और प्रखंड स्तर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए। नियमित बैठकें, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि बिना मजबूत स्थानीय ढांचे के बड़े चुनावों में सफलता पाना मुश्किल है।IMG-20260413-WA0126

करेली में इरफान हत्या कांड में दो वांछित गिरफ्तार, बाइक बरामद Read More करेली में इरफान हत्या कांड में दो वांछित गिरफ्तार, बाइक बरामद

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रदेश के अगले सीएम को लेकर एनडीए पर कसा तंज::

हाईकोर्ट ने पाक्सो के आरोपी को किया बरी, कहा– नाबालिग अपनी मर्जी से गई थी, परिस्थितियां देखना भी जरूरी Read More हाईकोर्ट ने पाक्सो के आरोपी को किया बरी, कहा– नाबालिग अपनी मर्जी से गई थी, परिस्थितियां देखना भी जरूरी

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रदेश के अगले सीएम को लेकर एनडीए पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब शारीरिक और मानसिक रूप से मुख्यमंत्री पद संभालने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही जन सुराज ने कहा था कि नीतीश कुमार इस बार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि कोई जीते, कोई हारे, लेकिन नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उनके अपने दल के साथी भी यह जानते हैं, सिर्फ जनता को धोखा दिया गया।

25 से 30 नीतीश कुमार का नारा सिर्फ एक जुमला था, जनता को ठगा गया। उन्होंने कहा कि 202 सीटें जीतकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पद छोड़कर राज्यसभा गए हैं तो समझना चाहिए कि उन्हें बिहार की चिंता नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की जनता के पैसे से वोटरों में 10 हजार रुपए बांटकर वोट खरीदा गया। जिसने बहुमत दिलाने में मदद की। बिहार में अगला मुख्यमंत्री जो भी बनेगा वह बिहार का विकास नहीं करेगा सिर्फ गुजरात का विकास होगा। बिहार के युवा गुजरात की फैक्ट्रियों में काम करने जाएंगे। सीएम की चाबी केंद्र सरकार के पास होगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें