साइबर ठगी पर चोपन पुलिस का सख्त प्रहार ,ठगी के रुपये पीड़ित को कराये वापस, पीड़ित सहित अन्य लोगों ने किया प्रसंशा

सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी अज्ञात लिंक/एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

राजेश तिवारी Picture
Published On

चोपन / सोनभद्र-

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया गया।

आवेदक मनीष कुमार के साथ दिनांक 12.12.2025 को अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा मोबाइल पर संदिग्ध वेडिंग कार्ड की एपीके फाइल भेजकर सुनियोजित तरीके से साइबर ठगी की घटना कारित की गई। उक्त फाइल डाउनलोड/इंस्टॉल करते ही आवेदक के मोबाइल की गोपनीय/बैंकिंग जानकारी (OTP आदि) अनधिकृत रूप से एक्सेस कर ली गई, जिसके परिणामस्वरूप उसके बैंक खाते से ₹1,70,998/- की धनराशि आहरित कर ली गई थी।

पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए जाने के उपरांत थाना चोपन की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए तकनीकी विश्लेषण एवं डिजिटल ट्रेल के माध्यम से संदिग्ध लेन-देन का सफलतापूर्वक पता लगाया गया। तत्पश्चात संबंधित बैंक से त्वरित समन्वय स्थापित कर धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराया गया तथा नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करते हुए संपूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई।

105 वर्ष की आयु में प्रथम सरपंच की धर्मपत्नी मुराति देवी का निधन,  सतुआभार गांव में शोक की लहर Read More 105 वर्ष की आयु में प्रथम सरपंच की धर्मपत्नी मुराति देवी का निधन, सतुआभार गांव में शोक की लहर

धनराशि प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा थाना चोपन पुलिस एवं साइबर टीम की त्वरित, प्रभावी एवं पेशेवर कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

कंबोडिया भेजकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा Read More कंबोडिया भेजकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा

बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र,म0का0–प्राची शुक्ला , म0का0–शैलजा सिंह शामिल रहे।

महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कोन पुलिस का कड़ा प्रहार, नाबालिक छात्रा से छेड़खानी के आरोप में 06 अभियुक्त गिरफ्तार Read More महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कोन पुलिस का कड़ा प्रहार, नाबालिक छात्रा से छेड़खानी के आरोप में 06 अभियुक्त गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार