संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
एक साल पहले हुई थी शादी; जांच में जुटी पुलिस
उतरौला (बलरामपुर)। जनपद के थाना गैंडास बुजुर्ग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलिया बनघुसरा स्थित मधपुर तिराहे के पास शनिवार को 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में शोक और तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगीता चौरसिया (22) पत्नी सुरेश चौरसिया ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
घटना की खबर मिलते ही मृतका के मायके पक्ष से पिता राम अभिलाख और माता स्वरस्ती देवी भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि संगीता की शादी 10 जून 2025 को इमलिया बनघुसरा निवासी सुरेश चौरसिया पुत्र साधू चौरसिया के साथ हुई थी। शादी को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था, जिससे मामले को लेकर विभिन्न आशंकाएं जताई जा रही हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्या सहित फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर महिला पुलिस बल समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा जा सके।
कार्यवाहक थाना प्रभारी सिवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक व सामाजिक कारणों से होने वाली ऐसी घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
up crime news Postmortem Report Awaited Law and Order UP Family Dispute Case Forensic Team Investigation Rural Crime News India suicide case India बलरामपुर संदिग्ध मौत Balrampur Suspicious Death Utraula News UP Gendas Buzurg Police Case Woman Death Case India Newly Married Woman Death Investigation Case UP Police Inquiry India Domestic Issues Case Women Safety Concern India Local News Balrampur


Comments